Uttar Pradesh

विहिप नेता पहुंचे एसपी ऑफिस…ज्ञापन दिया, लव जिहाद व गौकशी पर रोक लगाने की मांग

आदित्य मिश्र

अमेठी, 31 जुलाई 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में लव जिहाद और गौकशी के बढ़ते मामलों को लेकर गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन लेकर एसपी ने घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कही है।

दरसअल अभी हाल ही अमेठी में एक लव जिहाद का मामला समाने आया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा गौकशी के भी कई मामले सामने आए। इसी पर रोक लगाने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद की जिलाध्यक्ष डॉ सरिता सिंह के नेतृत्व में कई विहिप नेता और कार्यकर्ता एसपी आफिस पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

सभी ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक को ज्ञापन सौंपते हुए लव जिहाद और गौकशी की घटनाओं पर कार्यवाही करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने कहा है कि हमारी टीम इन मामलों पर काम कर रही है और जल्द ही इस पर लगाम लगाई जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मलिहाबाद के किसानों को मिली निःशुल्क दलहन किट... विधायक जय देवी ने किया वितरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link