Uttar Pradesh

UP विधानमंडल सत्र : जलशक्ति मंत्री के जवाब पर भड़के सपा विधायक, बोले… तो सदन से इस्तीफा दे दूंगा

लखनऊ, 12 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जलापूर्ति और जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक फहीम इरफान ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप फोन करके गांववालों से पूछ लीजिए, अगर पानी पहुंच रहा होगा तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा।

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि जलजीवन मिशन के तहत गांवों में आधा-अधूरा काम हुआ है। सड़कों को तोड़ दिया गया लेकिन मरम्मत नहीं हुई। पानी की टंकियां गिर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हैंडपंप योजना बंद होने के बाद ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इरफान ने एक जांच समिति बनाकर मामले की तहकीकात करने और झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक अपनी बीबी की कसम खाकर बताएं कि आपके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस बयान पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। मंत्री ने आगे कहा कि ठेका लेने वाली कंपनी ने लिखित में बताया है कि 90% काम पूरा हो चुका है और अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  तकनीक से जीवनरक्षा : UP पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट व ICCC पहल के लिए स्कॉच अवॉर्ड-2025

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link