Uttar Pradesh

सरकारी आवास दिलाने के बहाने बुलाया… ग्राम प्रधान के भाई ने महिला से किया दुष्कर्म

आदित्य मिश्र

अमेठी, 22 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जिले में ग्राम प्रधान के भाई ने गांव की एक जरूरतमंद महिला को सरकारी आवास दिलाने के लिए जाल में फंसाया। इसके बाद मौका पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आवास के बहाने इज्जत लूटने से आहत महिला ने नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।

मामला भाले सुल्तान शहीद स्मारक के पास बसे गांव की है। यहां रहने वाली महिला का आरोप है कि मई माह में ग्राम प्रधान के भाई अफसार उनके घर पहुंचा और आवास अनुदान का लाभ दिलाने की बात कही। कहा कि आवास अनुदान के लिए आवेदन करना होगा। आधारकार्ड व बैंक पासबुक लेकर उनके ट्यूबवेल पर दोपहर में आ जाए।

ये भी पढ़ें:

आवास मिलने की उम्मीद लेकर वह प्रधान के भाई के ट्यूबवेल पर पहुंची तो एकांत पाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के भय से उसने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य शुभारंभ, डीएम ने दी जनस्वास्थ्य जागरूकता की सौगात!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link