Uttar Pradesh

क्रिकेट, सियासत में नहीं बना कॅरियर…जुर्म की दुनिया में कूदा…पुलिस ने दबोचा

अनमोल शर्मा

मेरठ, 29 अगस्त 2025 :

यूपी के मेरठ जिले की टीपीनगर थाने की पुलिस ने एक ऐसे अपराधी युवक को दबोचा जो क्रिकेट और सियासत में फेल होने के बाद लूटपाट करने लगा। ये अपराधी लोगों पर बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाता उन्हें उलझाता फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाता।

टीपी नगर थाने की पुलिस द्वारा पकड़ा गया 34 वर्षीय इम्तियाज बागपत का रहने वाला है। दरअसल पुलिस से एक पीड़ित ने शिकायत की थी कि उसे एक युवक में रोका बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसका कीमती कड़ा लेकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और इनपुट मिलने पर थाना क्षेत्र में ही धर दबोचा। पकड़े गए इम्तियाज ने पुलिस को बताया कि उसका कानपुर से अंडर-19 क्रिकेट टीम में सेलेक्शन हुआ था, लेकिन चोट लगने के बाद उसका कॅरियर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार इम्तियाज ने बताया कि उसने गांव का प्रधान बनने की भी ठानी और चुनाव लड़ने के दौरान कर्ज में डूब गया। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने राहगीरों से लूटपाट करनी शुरू कर दी। इम्तियाज लोगों को बहन और परिवार से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर डराता और फिर उनके कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। उसके खिलाफ मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इम्तियाज पहले भी जेल की हवा खा चुका है। उसके पास कीमती कड़ा और असलहा बरामद हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ: कोटला बाज़ार में किराना व्यापारी-कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link