Uttar Pradesh

मेरठ: कोटला बाज़ार में किराना व्यापारी-कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 25 जून 2025:

यूपी के मेरठ के दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाज़ार में एक किराना व्यापारी और कर्मचारियों पर हुए हमले का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन युवकों ने लाठी-डंडों से दुकानदारों की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई, जब एक युवक सामान खरीदने को लेकर दुकान के कर्मचारी से उलझ गया। विवाद के बाद वह चला गया, लेकिन रात 10 बजे अपने दो साथियों के साथ वापस लौटा। तीनों ने दुकान में घुसकर दुकानदार शकुन रस्तोगी और उनके कर्मचारियों पर जमकर हमला किया।

ये भी पढ़ें:

मारपीट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने मेरठ में व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सिर्फ अलर्ट नहीं, अब जान भी बचाएगा सिस्टम... गांव-गांव पहुंचेगी मौसम संबंधी चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link