Uttar Pradesh
सीएम योगी ने बागपत हादसे का लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

लखनऊ, 28 जनवरी 2025:
यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार सुबह हुए हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

महोत्सव में बनाया गया मचान ढहने से सात श्रद्धालुओं की जान चली गई और करीब 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। प्रशासन हादसे की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






