Uttar Pradesh

सीएम ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, कहा… सबकी समृद्धि का संकल्प लेकर चल रही सरकार

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 5 सितंबर 2025 :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर जिले में प्रवास के दौरान जनता दर्शन में शिकायतें सुनीं। सीएम ने शिकायतें सुनकर अफसरों को उनके निपटारे व निस्तारण का फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

अपने गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन सीएम ने सुबह के समय गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्वांचल के कई जिलों से लगभग 200 फरियादी पहुंचे। इनमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कुर्सी पर बैठे सभी फरियादियों के पास वो खुद पहुंचे, प्रार्थना पत्र लिए उन्हें पढ़ा और समस्या सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी जरूर लिया जाए। हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जमीन हड़पने वाले दबंगों को भूमाफिया की सूची में डालें और जेल भेजें। सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बिना भेदभाव, सबकी समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का लक्ष्य का संकल्प लेकर चल रही है।

ये भी पढ़ें  राजभर और... को गाली दी तो सपा की ईंट से ईंट बजा देंगे, अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link