Uttar Pradesh

हादसे में अर्टिगा की छत उड़ी…झारखंड से सिद्धार्थनगर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

कुशीनगर, 13 जुलाई 2025:

यूपी के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के चार लोगों ने दम तोड़ दिया। ये सभी झारखंड के देवघर स्थित बाबा के धाम से दर्शन कर अर्टिगा कार से घर लौट रहे थे। पटेहरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास अर्टिगा कार मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। तेज ठोकर से कार की पूरी छत उड़ गई। आगे बैठे दो लोगों की जान एयरबैग खुलने से बच गई लेकिन पीछे बैठे 4 लोग नहीं बच सके। मृतकों में शिक्षक, कानूनगो ग्राम प्रधान, व ग्राम विकास अधिकारी शामिल है।

मृतकों में कानूनगो, शिक्षक, प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी शामिल

बताया गया कि सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी रामकरण गुप्ता कानूनगो, सुजीत जायसवाल ग्राम पंचायत अधिकारी, कैलाश मणि त्रिपाठी शिक्षक, मनोज कुमार सिंह ग्राम प्रधान, राजेश व प्रशांत के साथ अर्टिगा कार से झारखंड के देवघर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने गए थे। कांवड़ लेकर गए सभी 6 लोगों ने पूजन-दर्शन किया। देवघर से शनिवार को सभी लोग बिहार गोपालगंज आये। यहां भी दुर्गा मंदिर में दर्शन कर घर वापसी के लिए चल दिये।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, एयर बैग खुलने से ड्राइवर समेत दो की जान बची

कार राजेश चला रहा था और प्रशांत उसी के बगल सीट पर बैठा था। सफर की थकान में कार में पीछे बैठे लोग भी सो रहे थे। रविवार की दोपहर के समय इनकी तेज रफ्तार कार कुशीनगर जिले में पटेहरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास आगे जा रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर पीछे से हुई लेकिन सामने भारी वजन वाली ट्रॉली और कार की तेज रफ्तार ने ठोकर को दर्दनाक बना दिया। कार की पूरी छत लगभग साफ हो गई। आगे ड्राइविंग सीट समेत दोनों एयर बैग खुलने से राजेश व प्रशांत सिर्फ घायल हुए लेकिन पीछे बैठे चारों लोग लाश की तरह बिछ गए।

मौत की खबर सुनकर उमड़ पड़ा गांव

दोपहर के समय तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े पुलिस को खबर दी गई। मौके पर लाशों के अंग क्षत विक्षत पड़े थे। घायल लेकिन बातचीत कर रहे प्रशांत से जानकारी लेकर हादसे की सूचना परिवार वालों को दी गई। अलग अलग पेशों से जुड़े मृतकों कैलाश मणि, सुजीत, मनोज सिंह व रामकरण की मौत की खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बताया गया कि चारों आपस में दोस्त भी थे। देवघर में दर्शन पूजन के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी एक हादसे में चारों की मौत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: कैंसर से पीड़ित सपा नेता ने गोली मार कर ली अपनी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link