Uttar Pradesh

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : युवक की हत्या कर शव जलाया, मायावती ने जताई चिंता

प्रयागराज, 13 अप्रैल 2025:

यूपी के प्रयागराज जिले में यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली एक घटना हुई। गांव में एक दलित युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। रविवार सुबह गांव के एक बाग में युवक का अधजला शव बरामद हुआ। इस घटना पर बसपा प्रमुख मायावती ने चिंता जताई और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवी शंकर के रूप में हुई है। देवी शंकर के पिता अशोक कुमार ने गांव के दिलीप सिंह सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

परिजनों के अनुसार दिलीप सिंह शनिवार रात देवी शंकर को गेहूं की ढुलाई के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया।

मायावती ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisement

इस घटना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने प्रदेश में बेलगाम हो रहे आपराधिक, असामाजिक और सामंतीतत्वों के खिलाफ सख्त

कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून का राज कायम करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें  आगरा : करोड़ों की नकली दवाएं जब्त...एक करोड़ रिश्वत देने पहुंचा कारोबारी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link