Uttar Pradesh

बनारस में भाजपा पर बरसे अजय राय, कहा… जनता में खत्म हो गया सरकार का इकबाल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 2 सितंबर 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक बार फिर से वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि भाजपा सरकार का जनता में इकबाल खत्म हो चुका है क्योंकि सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है। जनता राहुल गांधी के बनारस वाले हाइड्रोजन बम का इंतजार कर रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने
चेतगंज स्थित अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होकर कहा कि वोट चोरी से बनी सरकार का जनता में इकबाल खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि BJP और चुनाव आयोग के ‘नापाक गठजोड़’ को कांग्रेस गांव-गांव, गली-गली बेनकाब करेगी। बनारस में पीएम मोदी के चुनाव की पूरी प्रक्रिया संदिग्ध थी। हमने तब भी इसका विरोध किया और आज भी कर रहे हैं। राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान का इंतजार अब पूरे देश को है, क्योंकि वोट चोरी का यह काला कारनामा अब बेनकाब होने वाला है।” उन्होंने बिहार की वोट अधिकार यात्रा को देशव्यापी आंदोलन करार देते हुए कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी के मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें:

राय ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालयों पर हमले और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट उनकी हताशा का सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने उल्टे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही फर्जी FIR दर्ज करवाकर उन्हें जेल में डाला है। राय ने कहा, “मैं खुद इटावा जेल जाकर अपने 15 ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। मेरे कार्यकर्ता मेरा परिवार हैं, हमें डराने की कोशिश नाकाम होगी।

Advertisement

उन्होंने SRM यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ABVP छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। राय ने गृह सचिव और यूनिवर्सिटी मालिक के बीच कथित रिश्तों को उजागर करते हुए एक पोस्टर जारी किया और कहा कि इस बर्बर लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए, जिनसे वे अस्पताल जाकर मिलेंगे। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रवक्ता संजीव सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ. नृपेंद्र नारायण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  घर से सैर को निकले तीन दोस्तों की हादसे में मौत... ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कॉर्पियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link