Uttarakhand

जयंती : मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून, 5 सितम्बर 2025 :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राष्ट्रपति, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरकारी आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्होंने राजभवन में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सीएम धामी अपने आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राजभवन में आयोजित ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  कांग्रेस को झटका, रुद्रपुर महिला जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link