Uttarakhand

उत्तराखंड : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का केंद्रीय टीम ने शुरू किया दौरा, करेगी नुकसान का आकलन

​देहरादून, 8 सितंबर 2025:

उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई। टीम का उद्देश्य राज्य में आपदा से हुई क्षति और पुनर्वास कार्यों की स्थिति का आकलन करना है।

​प्रस्थान से पहले टीम को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने आपदा से हुई क्षति का एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

​यह टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों का दौरा करेगी। अपने दौरे के दौरान, टीम प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और नुकसान का आकलन करेगी। इसके साथ राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी करेगी।

ये भी पढ़ें:

​इस सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर प्रसना कर रहे हैं। उनके साथ टीम में अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह भी शामिल हैं। ​टीम द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य को आपदा राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचे नबिन, कहा... उत्तराखंड देवों के साथ वीरों की भूमि भी, युवा जानें सीमाओं की मुश्किलें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link