Uttar Pradesh

सपा दफ्तर के बाहर युवक ने खुद लगाई आग, 80% झुलसा, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ, 10 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर बुधवार दोपहर बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब अलीगढ़ के रहने वाले योगेंद्र उर्फ बॉबी नामक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर आया था। सपा कार्यालय के बाहर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

युवक को लपटों में लिपटा देख लोग दौड़कर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक योगेंद्र करीब 80% तक झुलस चुका था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर उसे केजीएमयू रेफर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि योगेंद्र का अलीगढ़ में मोहल्ले के दानिश, वसीम, नाजिम और मास्टर से 6 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी उससे झगड़ा करते थे और गालियां देते थे। पीड़ित ने कई बार पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

घटना के समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नाइंसाफी और संवेदनहीन रवैये के कारण लोग हताश होकर ऐसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। अखिलेश ने घायल युवक को बेहतर इलाज और न्याय दिलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें  सपा प्रवक्ता को झटका, न्यायालय में चलेगा कोरोना काल का मुकदमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link