Government policies

लखनऊ : 16 से सजेगा कौशल महोत्सव : 150 कंपनियां देंगी 30 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर

लखनऊ, 13 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज परिसर में 16 सितंबर से दो दिवसीय कौशल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में करीब 150 नामी कंपनियां भाग लेंगी और 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। डीएम विशाख जी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीते रोजगार महाकुंभ जैसी अव्यवस्था इस बार न हो। अनुमान है कि इस बार 50 से 60 हजार तक युवा पहुंच सकते हैं।

इसके मद्देनजर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। युवाओं को प्रवेश आईटी कॉलेज की ओर से मिलेगा, जहां पंजीकरण और टोकन वितरण के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों में प्रतिभाग का अवसर दिया जाएगा। वहीं वीवीआईपी और अन्य मेहमानों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश रहेगा।

ये भी पढ़ें:

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग, आईटी सहित 22 क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। हाईस्कूल पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राओं को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

Advertisement

अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। वहीं प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के कौशल और करियर निर्माण के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link