Uttar Pradesh

मेरठ : महिला से बाजार में की छेड़खानी, भीड़ ने मनचले को जमकर कूटा फिर पुलिस को सौंपा

अनमोल शर्मा

मेरठ, 13 सितंबर 2025 :

यूपी के मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर बाजार में युवतियों पर फब्तियां कसकर छेड़छाड़ कर रहे एक शोहदे को लोगों ने भरे बाजार पकड़कर पीट डाला। इस मनचले को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। महिला की ओर से केस दर्ज होने के बाद अरशद को जेल भेज दिया गया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरू बाजार में मनचले की भीड़ द्वारा पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीटे जा रहे युवक की पहचान अरशद के रूप में हुई है। आरोप है कि वह बाजार से गुजर रही युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी हरकत देखी तो उनका गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद उसके ऊपर थप्पड़ों व चप्पलों की बारिश शुरू हो गई। उसे बाजार में घसीट-घसीट कर पीटा गया।

इसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया और उसे सौंप दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। आरोपी पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  होली पर बदलेगा लखनऊ मेट्रो का टाइम...दोपहर बाद से रात तक चलेंगी ट्रेनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button