Uttar Pradesh

दिन में कारोबार व मजदूरी, रात में करते थे गोवंशों की तस्करी…तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली

अशरफ अंसारी

इटावा, 13 सितंबर 2025 :

यूपी के इटावा जिले की बसरेहर पुलिस ने एक मुठभेड़ में गोवंशों के तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इसमें एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। राजस्थान भीलवाड़ा व कोटा के तीनों तस्कर संदेह से बचने के लिए दिन में कुर्सी बेचने व पल्लेदारी का काम करते थे।

बता दें कि 11 सितंबर की रात में थाना बसरेहर पुलिस टीम ने संतोषपुर घाट नदी पुल पर एक कंटेनर से 22 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में फरार आरोपियों की खोजबीन चल रही थी। बीती रात इनपुट मिलने पर भदामई पुल के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोर सिंह के पैर में गोली लगी जबकि उसके दो अन्य साथी मोहर सिंह व मुंशी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

आरोपियों के पास 2 तमंचे 1 चाकू बरामद हुआ है। तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा और कोटा जिलों के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों कुर्सी बेचने व मंडी में पल्लेदारी करने की आड़ में गो वंशों की तस्करी करते थे। उनका सीधा संपर्क नूंह, मेवात (हरियाणा) के कुख्यात तस्करों से था। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  संस्कृति की उड़ान : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा भारत की विरासत का भव्य प्रवेश द्वार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link