Uttar Pradesh

गल्फ कंट्री से लौटकर बनवा रहा था घर… क्रासिंग पर भीड़ के सामने युवक ने मौत को गले लगाया

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 14 सितंबर 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक सऊदी में रहकर नौकरी करता था। गांव वापस आकर वो मकान का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर घर वालों से नाराज होकर उसने खुदकुशी के फैसला कर लिया।

घटना कोतवाली नगर के गभड़िया लखनऊ नाका क्रासिंग पर हुई। रविवार की दोपहर यहां पलटू का पुरवा घोसियाना निवासी हमीदुल्ला का 35 साल का बेटा इकबाल अहमद घर से नाराज होकर क्रासिंग के पास आकर बैठ गया। उसने जैसे ही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को आते हुए देखा वो ट्रैक पर लेट गया। स्थानीय लोग जब तक पहुंच कर उसे हटाते तब तक तेज रफ़्तार ट्रेन उसकी गर्दन को उड़ाते हुए निकल गई। ट्रेन लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

ट्रेन के गुजरते ही लोगों ने देखा कि युवक का सिर उसके शव से 10 मीटर की दूरी पर पड़ा था, और उसकी जान जा चुकी थी। घटना स्थल से युवक का घर महज 100 मीटर की दूरी पर था। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ के साथ बूढ़ी मां भी मौके पर पहुंची। जवान बेटे को मृत देखकर वो चीखने-चिल्लाने लगी। बताते हैं कि इकबाल पहले सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। वो इस समय अपने घर का निर्माण कार्य करा रहा था।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ: भगवाधारी को पीटते-पीटते टूटी बाबा जी की गदा, अखाड़े का नाम और पहचान पर उठे सवाल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button