Uttar Pradesh

लखनऊ में कांग्रेसियों का तीखा विरोध : फुटमैट पर लगाई मंत्री की फोटो, जूते रखकर निकले

लखनऊ, 14 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की एक फोटो को कार्यालय के दरवाजे के फुटमैट पर चिपकाया और उस पैर रखते हुए भीतर प्रवेश किया।

यह विरोध मंत्री दिनेश सिंह द्वारा हाल ही में रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को रोकने और कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणियों के विरोध में किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा कि मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे उनका स्तर और सोच साफ दिखाई देती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मंत्री दिनेश सिंह व उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद मंत्री और राहुल गांधी के बीच दिशा की बैठक में बहस भी हुई थी। इससे कांग्रेसियों में मंत्री दिनेश सिंह के प्रति काफी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण को राहत, बजरंग पूनिया बोले – कानून से बड़ी हो गई गुंडागर्दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button