Uttar Pradesh

बरेली हिंसा : 21 और आरोपी गिरफ्तार, मौलाना तौकीर रजा के करीबी का होटल और दो बरातघर सील

बरेली, 29 सितंबर 2025:

यूपी के बरेली शहर में गत शुक्रवार को हुए बवाल मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए 21 और लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ अब तक मौलाना तौकीर रजा सहित कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 26 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस ने जिन 21 लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें 15 उपद्रव के आरोपी हैं। इनमें 13 कोतवाली और 2 बारादरी क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं। वहीं, भूड़ कब्रिस्तान के पास भीड़ को भड़काने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नया केस दर्ज करते हुए छह अन्य गिरफ्तारियां की गई हैं।

इधर, बरेली विकास प्राधिकरण ने भी सख्ती दिखाते हुए पीलीभीत रोड स्थित फहम लान और फ्लोरा गार्डन बरातघर को सील कर दिया। इनके अलावा होटल स्काई लार्क पर भी ताला जड़ दिया गया। बताया गया कि दोनों बरातघर मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ के नाम हैं। होटल उनकी पत्नी आसिफा जमाल के नाम दर्ज है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सौहार्द का संदेश... हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, गिफ्ट में मिले पौधे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link