Entertainment

‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान… तोड़े ‘सिकंदर’ और ‘गेम चेंजर’ के रिकॉर्ड

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

मुंबई, 5 अक्टूबर 2025:

ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना रही है। दशहरा के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 162 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म ने लगभग 46 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं शनिवार को इसका बिजनेस 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ये शुक्रवार की तुलना में करीब 20% की जबरदस्त बढ़त है। कन्नड़ वर्जन के थिएटरों में 94% तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है, जबकि हिंदी संस्करण भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही सलमान खान की ‘सिकंदर’ (176 करोड़), रामचरण की ‘गेम चेंजर’ (200 करोड़) और आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (210 करोड़) के शुरुआती वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:

विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार तक यह फिल्म आराम से 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म 2022 में आई ‘कांतारा’ (लाइफटाइम 400 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। फिल्म में गुलशन देवईया के अभिनय की भी काफी सराहना हो रही है, जो कहानी में एक नया रंग जोड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : प्लेऑफ की जंग में कोलकाता का 247 रन का तूफान, गुजरात से फिसली जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link