Lucknow City

भाईदूज का उल्लास: घर में दिखा उत्सव…जेल के बाहर लंबी लाइनों में झलका बहनों का प्यार

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2025:

भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाईदूज पर्व गुरुवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर जेल परिसर तक इस त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी उपहार देकर इस प्यार भरे रिश्ते को और गहरा किया।

सुबह से ही शहरभर में त्योहार की चहल-पहल दिखी। बाजारों में मिठाई और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक चूरा व मिठाइयों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। घरों में बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों की खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं।

ये भी पढ़ें:

इधर, विभिन्न जिलों में जेल परिसर के बाहर भी भावनात्मक नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें लगी थीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और पहचान सत्यापन के बाद ही महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी गई। बहनों ने जेल के अंदर जाकर भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनसे भावनात्मक मुलाकात की। इस दौरान कई बहनों की आंखें नम हो उठीं, तो कई के चेहरों पर पुनर्मिलन की खुशी झलक रही थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मलिहाबाद में गौशाला का शुभारंभ...पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने मंत्रोच्चार के बीच गोवंश की उतारी आरती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link