Lucknow City

लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-बेटी संग मनाया बर्थडे फिर खुद को गोली मार ली…इसलिए दी जान

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2025 :

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में महताब बाग पार्ट-2 स्थित पंजतन हाइट अपार्टमेंट में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आबिद रज़ा नकवी (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सुसाइड की वजह कर्ज व डिप्रेशन को माना जा रहा है। बुधवार को ही उन्होंने पत्नी बेटी व रिश्तेदारों संग अपना जन्मदिन मनाया था।

आबिद फ्लैट नंबर 106 में अपनी मां शाहीन नकवी के साथ रहते थे। गुरुवार की दोपहर तक कमरे से बाहर न निकलने पर मां ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह अंदर गईं तो बाथरूम में आबिद खून से लथपथ गिरे मिले। पास में अवैध पिस्टल भी पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि आबिद पर भारी कर्ज था और वह लंबे समय से डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे। उनके पिता, एसबीआई से सेवानिवृत्त सैयद आले रज़ा नकवी का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध पिस्टल उनके पास कैसे आई।

बताया गया कि बुधवार शाम आबिद ने अपना जन्मदिन मनाया था। इसमें उनकी पत्नी अजमत ज़हरा और चार साल की बेटी भी शामिल हुई थीं। पार्टी के बाद दोनों वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि आबिद और उनकी पत्नी के बीच पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था। इसी कारण पत्नी और बेटी उनसे अलग रहती थीं। अजमत ज़हरा ठाकुरगंज स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिक्षिका हैं और वहीं अपने बेटी के साथ रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  गाजीपुर : मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा, शूटर अंगद राय का 1.55 करोड़ का मकान कुर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link