Lucknow City

नहाय-खाय से छठ शुरू…सीएम योगी ने भोजपुरी अंदाज में ऐसे दी पर्व की बधाई

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2025 :

भगवान सूर्य और षष्ठी मैया को समर्पित छठ पर्व आज नहाय-खाय से शुरू हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर खास अंदाज में पर्व के लिए बधाई संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने भोजपुरी भाषा में अपनी मंगलकामना जाहिर कीं।

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में वो पहले सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई देते हैं। इसके बाद वो भोजपुरी भाषा मे कहते हैं ‘रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे,
परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना’।

इसके बाद सीएम छठ पर्व का महत्व बताते हुए कहते हैं कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का अनुपम संगम है। सूर्य उपासना के माध्यम से ये हमें प्रकाश,ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। ये पर्व केवल पूजा नहीं बल्कि सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठी मैया की कृपा से सभी व्रती अपने संकल्प में सफल हों। सुख समृद्धि का जीवन पाएं और ये महान परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी जारी रहे। अंत मे उन्होंने ‘जय छठी मैया’ का उद्घोष किया।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  लखनऊ में फिर मौत को दावत : चाइनीज मांझे की चपेट में आया वाहन सवार... बाल-बाल बची जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link