Lucknow City

बहन की विदाई के दिन हादसा… होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जाते समय भाई की मौत

बाराबंकी से रायबरेली जाते समय निगोहां में बाइक डिवाइडर से टकराई, चचेरा भाई भी घायल

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 26 अप्रैल 2026:

निगोहां इलाके के भगवानपुर गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाराबंकी के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गौरा करौंदी गांव का रहने वाला अनुभव सिंह (23) अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से रायबरेली परीक्षा देने जा रहा था। सुबह जब दोनों भगवानपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुभव सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुलदीप सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

ये भी पढ़ें:

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अनुभव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। शनिवार को उसकी बहन आकांक्षा की शादी हुई थी और रविवार को विदाई होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था, जो एक हादसे के बाद मातम में बदल गया। परिवार में पिता राजेश सिंह, मां शीला देवी और बहनें आकांक्षा और प्रिया हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP में 15 जून से शुरू होगी MSP पर मक्का खरीद, 25 जिलों में बनेंगे 150 क्रय केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button