Lucknow City

लखनऊ में छठ महापर्व का उल्लास : गोमती तट पर गूंजे छठ मइया के गीत, आज सीएम योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक छठ महापर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को खरना के साथ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ किया, जिसके बाद सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान पर मुख्य आयोजन किया जा रहा है, जहां छठ मइया के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मुख्य कार्यक्रम में आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास मंत्री एसके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि कार्यक्रम में लोक गायिका कल्पना पटवारी (असम), गोपाल राय (बलिया) और सुरेश शुक्ला (मुंबई) सहित 200 लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें:

चार दिवसीय यह पर्व शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ। रविवार को खरना संपन्न हुआ और अब व्रती गोमती नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियों में जुटे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वातावरण में छठ मइया के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम... इंडियन ऑयल देगा 60 करोड़ का सहयोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link