Lucknow City

पांच माह से नहीं मिला वेतन…लामबंद हुईं आशा बहुएं और संगिनियां, हड़ताल कर नारेबाजी

मोहनलालगंज सीएचसी में बाधित रहा कामकाज, बकाया भुगतान और कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर कहा- जब तक वेतन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा

एमएम खान

लखनऊ, 4 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर जोरदार हड़ताल और नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन आशा बहू कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष कौशिल्या के नेतृत्व में किया गया। दर्जनों आशा बहुएं और संगिनियां लामबंद होकर सीएचसी परिसर में पहुंचीं और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।जिलाध्यक्ष कौशिल्या ने कहा कि पांच महीने से हम लोगों को हमारे कार्यों का पूर्ण भुगतान नहीं मिला है। कई बार निवेदन और ज्ञापन देने के बावजूद अधिकारियों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल जारी रहेगी। कौशिल्या ने कहा, “इससे यदि किसी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आती है, तो उसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री की होगी। आशा बहनों को उनकी उचित मजदूरी और अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।”

Advertisement

आशा बहुओं की मुख्य मांग है कि उन्हें सामान्य काम के बदले सामान्य वेतन दिया जाए और जो प्रोत्साहन राशि मिलती है, उसे पूरी पारदर्शिता से प्रदान किया जाए। उनका आरोप है कि “अधिकारी और कर्मचारी उस राशि में बंदरबांट करते हैं।”

उन्होंने यह भी मांग रखी कि सरकार आशा और आशा संगिनियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दे और उन्हें नियमित मानदेय दे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  पुलिस का डबल अटैक... लखनऊ में लंगड़ाते नजर आए 3 वांटेड, मुठभेड़ में ऐसे दबोचे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link