Maharashtra

बेटे संग डांस कर रहे गरबा किंग को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत… पापा को देखता रहा मासूम

महाराष्ट्र,8 अक्टूबर

महाराष्ट्र के पुणे से बुरी खबर सामने आई है. यहां मशहूर गरबा डांसर और एक्टर अशोक माली की मौत हो गई. जब वो गरबा डांस कर रहे थे उस वक्त अचानक से वो गिर पड़े. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, गरबा किंग की हार्ट अटैक से मौत हुई है. अशोक माली की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. इसमें वो मौत से ठीक पहले अपने बेटे संग गरबा नृत्य करते दिखे.

अशोक की मौत से उनके फैन्स को जोरदार झटका लगा है. अपने गरबा नृत्य को लेकर अशोक माली ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी जिसके चलते उन्हें पुणे शहर में गरबा किंग सेन के नाम से पहचाना जाता था. शहर के अलग-अलग गरबा मंडल अपने यहां कार्यक्रम के लिए अशोक को न्योता भी देते थे.चाकन इलाके आए थे अशोक

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को पुणे के चाकन इलाके में अशोक को गरबा नृत्य के लिए बुलाया गया था. वो अपने बेटे भावेश के साथ यहां आए थे. जैसे ही पिता-पुत्र नृत्य कर रहे थे, अचानक से अशोक औंधे मुंह गिर पड़े. उस वक्त तो वहां मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि आखिर उन्हें हुआ क्या.गरबा मंडल के कार्यकर्ता अशोक को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने कहा क इनकी तो पहले ही मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

अनोखे गरबा स्टाइल के लिए थे मशहूर

Advertisement

अशोक को उनके अनोखे गरबा स्टाइल के लिए जाना जाता था. सोशल मीडिया पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग थी. पुणे के लोगों ने तो उन्हें गरबा किंग के नाम से सम्मानित भी किया था. अशोक माली मूल रूप से धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के होल गांव के निवासी थे और वर्तमान में पुणे के चाकन में रह रहे थे. अशोक की मौत के बाद से उनका परिवार सदमे में है.

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में बढ़ रहे महिला अपराधों के लिए महायुति सरकार को घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link