Lucknow City

बुद्धेश्वर विकास महासभा ने चलाया अभियान… दर्जनों महिलाओं ने ली आजीवन सदस्यता

सदस्यता अभियान में महिलाओं की बड़ी भागीदारी, नए सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पंकज

काकोरी (लखनऊ) 15 नवंबर 2025:

लखनऊ स्थित बुद्धेश्वर विकास महासभा के बुद्धेश्वर मंदिर परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान दर्जनों महिलाओं सहित कई लोगों ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
नए सदस्यों ने महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आजीवन सदस्यता लेने वालों में पूनम सिंह, लक्ष्मी सिंह, सीमा सिंह, सुशील श्रीवास्तव, ज्योति साहू, कनक सिंह, सीमा चौरसिया, रेखा अग्रवाल, पूजा धवन, मनोरमा शुक्ला, सुनीता वर्मा, सोनिका, राधा अवस्थी, मधु सिंह, शालिनी, रजनीश, रोशनी, प्रतिभा श्रीवास्तव, दीपाली चौरसिया, निधि चौरसिया, अरुण सैनी, विनोद कुमार पांडे, संजय लोधी सहित कई लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:

नए सदस्यों को सदस्यता दिलाने और कार्यक्रम संचालन में मुख्य संरक्षक राम शंकर राजपूत, संरक्षक घनश्याम पांडे, प्रवक्ता सुनील द्विवेदी, हैदरगंज द्वितीय के पार्षद धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश शुक्ला, संगठन महामंत्री रामजी, बुद्धेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, रोहित, अरुण पुरोहित, मिन्टी तिवारी, महिला सभा की प्रदेश महामंत्री सोनी गौतम, गुड्डू गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, विनोद पांडे, संजय लोधी, भरत सिंह राजपूत और पूर्व पार्षद एसपी पांडे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link