Lucknow City

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा…जानबूझ कर SIR का गलत समय चुना

सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश की हर विधानसभा में लगभग 50 हजार वोट हटाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि BLO घर-घर जाकर सत्यापन नहीं कर रहे हैं और बिना किसी प्रशिक्षण के उनसे काम लिया जा रहा है

लखनऊ, 22 नवंबर 2025:

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने SIR (विशेष निर्वाचन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसके लिए समय बढ़ाने की मांग की।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता और मुद्दों पर कमजोर पड़ती दिख रही है, इसलिए अब चुनावी बढ़त पाने के लिए SIR को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना था कि जब बीजेपी को जमीन पर हार का संकेत मिलता है, तब वह मतदाता सूची में गड़बड़ी कराकर लाभ लेने की कोशिश करती है। उन्होंने एसाईआर को स्पेशल इंटेसिव रिवीजन की संज्ञा दी।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश की हर विधानसभा में लगभग 50 हजार वोट हटाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि BLO घर-घर जाकर सत्यापन नहीं कर रहे हैं और बिना किसी प्रशिक्षण के उनसे काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा शादी-ब्याह और खेती के मौसम में SIR कराना ही गलत है। यह जानबूझकर ऐसा समय चुना गया है ताकि लोग सूची सुधार में हिस्सा ही न ले सकें।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईसी और बीजेपी दोनों का फोकस पश्चिम बंगाल सहित उन क्षेत्रों पर है, जहां विपक्ष मजबूत है। 2024 में जिन विधानसभाओं में सपा ने सफलता हासिल की थी, वहां मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Advertisement

उन्होंने कन्नौज के एसडीएम के कथित वायरल ऑडियो का भी जिक्र किया और कहा कि चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेते हुए एक स्पष्ट SOP जारी करनी चाहिए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बिहार में राजद और अन्य विपक्षी दलों से जुड़े लोगों के करीब 60 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। उनका कहना था कि इसी पैटर्न को अब यूपी में लागू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगरा के सिविल एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link