Entertainment

‘Celebration of Life’! क्यों धर्मेंद्र की प्रेयर मीट को दिया गया ये अनोखा नाम?

सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद आज गुरुवार शाम उनकी याद में एक भावुक प्रेयर मीट आयोजित होगी, जहाँ परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।।

मनोरंजन डेस्क, 27 नवंबर 2025 :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आज शाम मुंबई के बांद्रा में उनकी याद में प्रेयर मीट का आयोजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का लेटर वायरल हो रहा है, उसमें इसे साधारण ‘प्रेयर मीट’ नहीं बल्कि ‘Celebration of Life’ नाम दिया गया है।

इस कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे से रात 7:30 बजे तक रखा गया है। यह प्रेयर मीट ताज लैंड्स एंड, बांद्रा के सीसाइड लॉन्स में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मौके पर सिंगर सोनू निगम धर्मेंद्र के कई यादगार गीत गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे।

WhatsApp Image 2025-11-27 at 3.05.00 PM
Dharmendra’s Prayer Meet Is Called Celebration of Life

89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें:

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से उम्र-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती भी रहे।

Advertisement

उड़ी थी मौत की झूठी अफवाह

10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया, जहाँ कुछ समय तक उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान मीडिया में उनकी मौत की अफवाहें भी चलीं, जिनका परिवार ने खंडन किया। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही इलाज जारी रखने की सलाह दी थी।

कैसा रहा सहनेवाल से बॉलीवुड तक का सफर?

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के सहनेवाल में हुआ था। उनके पिता केवल किशन देओल स्कूल के हेडमास्टर थे। बचपन से ही फिल्मों का जुनून रखने वाले धर्मेंद्र ने दसवीं क्लास में दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी और तभी एक्टर बनने का सपना देखा। 1954 में कम उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से हुई। शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने फिल्मफेयर के टैलेंट हंट का इश्तिहार देखा और मुंबई आने का फैसला किया।

पहली हिट के बाद मिला था रोमांटिक हीरो का टैग

1960 में उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ हिट साबित हुई और इसके बाद अनपढ़, बंदिनी, आई मिलन की बेला, दुल्हन एक रात की जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित कर दिया। हालांकि असली स्टारडम उन्हें मीना कुमारी के साथ फिल्मों में काम करने से मिला। मीना कुमारी की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनने के बाद धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन गए।

ये भी पढ़ें  साल के पहले शुक्रवार को करें ये काम...सालभर दूर रहेंगे आर्थिक संकट, जानिए किन उपायों से बनी रहेगी लक्ष्मी कृपा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link