National

गोरखपुर में जनता दर्शन : CM योगी बोले… इलाज के लिए पैसे की चिंता न करें, सरकार देगी पूरी मदद

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

गोरखपुर, 29 नवंबर 2025:

गोरखपुर प्रवास के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

659a3eb5-308d-472b-addb-9d9fa2c981d4
CM Yogi Assures Full Medical Support at Gorakhpur Janata Darshan

सीएम योगी ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद इलाज के खर्च की चिंता न करे। सरकार बड़े अस्पतालों में होने वाले उपचार की पूरी आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक सहायता की जरूरत वाले सभी मरीजों के उपचार अनुमान (estimate) की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर शासन को भेजी जाए ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से त्वरित सहायता जारी की जा सके।

जनता दर्शन में एक लड़की द्वारा अपनी मां के इलाज के लिए सहायता की गुहार पर मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करो, इलाज कराओ, पैसे की व्यवस्था सरकार करेगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने इसी तरह भरोसा दिलाया कि धन की कमी किसी भी जरूरतमंद के उपचार में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में रात्र विश्राम के बाद सुबह जनता दर्शन में लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक कर बात करते हुए उन्होंने प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे और हर मामले के प्रभावी निस्तारण का भरोसा दिलाया।

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। जमीन कब्जे या दबंगई की शिकायतों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पारिवारिक मामलों में दोनों पक्षों को साथ बैठाकर संवाद के माध्यम से समाधान प्राथमिकता से कराने को कहा।

सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य की किसी भी कल्याणकारी योजना के पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिला है तो उसे तुरंत योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़ें  कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? इन तीन नामों पर चर्चा सबसे तेज!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link