National

कैंट एरिया में करता था प्रतिबंधित दवा व सिरिंज की सप्लाई… पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी

बाइक की डिग्गी में रखी मिलीं प्रतिबंधित दवाएं, थाने ले जाते समय गिरफ्त से भागा, मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिला था इनपुट

अयोध्या, 1 दिसंबर 2025:

रामनगरी अयोध्या के महफूज माने जाने वाले कैंट इलाके में प्रतिबंधित दवाओं और सिरिंज की सप्लाई का मामला पकड़ा गया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी पर पुलिस ने सोमवार को एक बाइक सवार युवक को पकड़ा था, लेकिन वह मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, युवक के पास से प्रतिबंधित दवाएं, नशे के इंजेक्शन और सिरिंज बरामद हुए। उसकी बाइक की डिग्गी में भी कई आपत्तिजनक दवाएं मिलीं। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जा रही थी, लेकिन थाना कैंट क्षेत्र के सेंट मैरीज स्कूल के पास वह अचानक पकड़ से भाग निकला।

मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक, युवक कैंट एरिया में ही प्रतिबंधित दवाएं और नशे के इंजेक्शन सप्लाई करता था। पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर उसके छिपने की संभावित जगहों पर खोजबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुजरात : कार के प्रति प्यार देख उमड़ा पूरा गांव, शख्स ने दी अपनी 18 साल पुरानी कार को भव्य विदाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link