NationalTravelUttar Pradesh

होली पर सफर होगा आसान, यूपी रोडवेज चलाएगा 400 अतिरिक्त बसें

लखनऊ, 3 मार्च 2025:

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज ने 400 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें राजधानी लखनऊ के चार प्रमुख बस अड्डों आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध डिपो से संचालित होंगी।

13 शहरों के लिए नॉन-स्टॉप सेवा

10 से 17 मार्च तक चलने वाली इन होली स्पेशल बसों को लखनऊ से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और रायबरेली सहित 13 प्रमुख शहरों के लिए आवंटित किया गया है। यात्रियों को सीधी सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे सफर के दौरान चढ़ने-उतरने की परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:

एसी बसों में एडवांस बुकिंग की व्यवस्था

Advertisement

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों में तत्काल और एडवांस बुकिंग की भी व्यवस्था की है। वहीं, बस अड्डों पर बैठने, खान-पान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के सभी सातों डिपो चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली, बाराबंकी, हैदरगढ़ और उपनगरीय को विशेष निर्देश भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें  उरई में भीषण हादसा : ट्रक से भिड़ी कार में सवार पांच की मौत, तीन गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link