Lucknow City

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रात में पहुंचे रैन बसेरा… ठहरे लोगों का हाल पूछा, मिठाई खिलाई

रैन बसेरे में पहुंचकर उन्होंने ठंड से बचाव, बिस्तर, रजाई, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की भी जांच की, उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि ठंड में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी

लखनऊ, 12 दिसंबर 2025:

कड़ाके की ठंड के बीच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार देर रात अचानक रैन बसेरों का हाल जानने निकल पड़े। जियामऊ स्थित रैन बसेरा पहुंचकर उन्होंने वहां ठहरे लोगों से बातचीत की, उनके हालचाल पूछे और अपने साथ लाए डिब्बे से खुद मिठाई खिलाई। किसी को प्यार से मिठाई दी तो किसी से हाथ मिलाकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि ठंड में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

eb8c098c-5dbd-41f8-be13-e2c988058786

रैन बसेरे में पहुंचकर उन्होंने ठंड से बचाव, बिस्तर, रजाई, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की भी जांच की। डिप्टी सीएम ने बताया कि लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए 25 स्थाई और 41 अस्थाई रैन बसेरे चल रहे हैं, जिनमें रोजाना करीब तीन हजार लोग ठहरते हैं। यहां उनके रहने, खाने, गर्म कपड़ों, दवाओं और अलाव की पूरी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर तुरंत दवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए लगातार फॉगिंग भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें  Lucknow : आखिरी बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों से भंडारों तक गूंजे बजरंगबली के जयकारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link