Raebareli City

रायबरेली : दो सदी पुराने राम जानकी मंदिर से मूर्तियां चोरी…करोड़ों की है कीमत

डलमऊ के बरारा रामपुर गांव में वारदात, अष्टधातु से बनीं हैं सभी तीनों मूर्तियां ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

विजय पटेल

रायबरेली, 15 दिसंबर 2025:

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बरारा रामपुर गांव का है, जहां करीब 200 वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर से चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया। इनकी अनुमानित कीमत दस करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

रायबरेली जिले में मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डलमऊ स्थित इस मंदिर में सुबह जब पुजारी और ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो टूटा हुआ ताला और खाली गर्भगृह देखकर हड़कंप मच गया। मूर्तियों की चोरी की खबर फैलते ही पूरे गांव में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि जिले में लगातार मंदिरों से मूर्ति चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। ये मूर्तियां न केवल ऐतिहासिक थीं, बल्कि दशकों से गांव की धार्मिक आस्था का केंद्र भी बनीं थीं।

ये भी पढ़ें  Raebareli News : करवा चौथ पर बाजार गुलजार, मेहंदी लगवाने उमड़ीं महिलाएं, नवविवाहिताओं में खास उत्साह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link