Sports

विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक…और 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त! लिस्ट ए का सबसे युवा शतकवीर बना ये खिलाड़ी

बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर बन गए

खेल डेस्क, 24 दिसंबर 2025 :

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

लिस्ट ए क्रिकेट में कहां खड़ा है वैभव का शतक?

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने 29 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज लिस्ट ए शतक का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में 35 गेंदों में शतक जमाया था। अब वैभव सूर्यवंशी 36 गेंदों में शतक लगाकर भारत में इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

WhatsApp Image 2025-12-24 at 12.02.34 PM

Advertisement

छक्कों की बरसात, एक और उपलब्धि कीअपने नाम

अपनी विस्फोटक पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के दूसरे सर्वोच्च रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2022 में नारायण जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही बनाया था। इस खास सूची में यूसुफ पठान, उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा जैसे नाम भी शामिल हैं।

लिस्ट ए क्या होता है, जहां बना यह रिकॉर्ड?

लिस्ट ए क्रिकेट में घरेलू वनडे मुकाबले शामिल होते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर के मैच आते हैं। भारत में विजय हजारे ट्रॉफी को घरेलू वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। वैभव सूर्यवंशी ने इसी मंच पर यह ऐतिहासिक पारी खेलकर खुद को भविष्य का सितारा साबित किया है।

गांव से आईपीएल तक, संघर्ष और सपनों की कहानी

बिहार के ताजपुर गांव में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ चार साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता संजीव, जो पेशे से किसान हैं, ने बेटे के जुनून को पहचानते हुए घर के पीछे एक छोटा मैदान बनवाया। नवंबर 2023 में वैभव को इंडिया बी अंडर 19 टीम में जगह मिली। इसके बाद आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में वह इतिहास के सबसे कम उम्र के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ी बने और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें  यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी CBI अधिकारी और जज बनकर 1 करोड़ की 'डिजिटल ठगी', 7 आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link