DelhiGujarat

गुजरात में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकीन: एक पखवाड़े मे 13000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर 2024

दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत गुजरात के अंकलेश्वर में 5,000 करोड़ रुपये मूल्य की 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।

इस बरामदगी के साथ दिल्ली और गुजरात में पिछले एक पखवाड़े में 13,000 करोड़ रुपये मूल्य की 1,289 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना’ जब्त की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर और 10 अक्टूबर को भी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था।

अंकलेश्वर में कल एक दवा कंपनी में तलाशी अभियान के दौरान 5000 करोड़ रुपये की उक्त कोकीन पकड़ी। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस की टीमों ने बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की खेप पकड़ी है।

ये भी पढ़ें:
इससे पहले एक अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की जब्त की थी। वहीं इसी क्रम में जांच के दौरान 10 अक्टूबर को भी दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से दो सौ किलो से अधिक की कोकीन बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि बरामद मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कम्पनी का था जो गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी से आया था।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link