Lucknow City

आलमनगर रेलवे स्टेशन की बदहाली पर जनकल्याण समिति का धरना, 23 सूत्रीय मांगें रखीं

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से लेकर पारा क्रॉसिंग फ्लाईओवर तक की मांग, तीन माह में समाधान न होने पर जंतर-मंतर जाने की चेतावनी

नितिन द्विवेदी

राजाजीपुरम (लखनऊ), 25 दिसंबर 2025:

आलमनगर रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने धरना-प्रदर्शन किया। रेल यात्रियों की परेशानियों, एक्सप्रेस व मेल गाड़ियों के ठहराव, मेमो ट्रेन संचालन और पारा क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण समेत 23 मांगों को लेकर धरना दिया गया।

WhatsApp Image 2025-12-25 at 4.57.48 PM

ये भी पढ़ें:

धरने का नेतृत्व करते हुए समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि अगर तीन महीने के भीतर समस्याओं का हल नहीं निकाला गया तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए सीएल सिंह ने आलमनगर स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, लखनऊ-पंजाब मेल, सियालदह एक्सप्रेस, अवध-आसाम, राजधानी, बेगमपुरा, दिल्ली एक्सप्रेस समेत अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।

इसके साथ ही रायबरेली से ऊंचाहार तक शाम के समय शटल ट्रेन चलाने और आलमनगर से उतरेटिया तक लूप लाइन पर पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखी गई। समिति ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए ढालदार सीढ़ी, लिफ्ट और सुरक्षित भूमिगत मार्ग की व्यवस्था कराने की भी मांग की। इसके अलावा पारा क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर ब्रिज का काम जल्द शुरू कराने की मांग रखी गई।

इस मौके पर 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन रेल मंत्री के नाम रेलवे वाणिज्य निरीक्षक अरुण कुमार को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में बीएल अवस्थी, शिवशंकर सिंह, विमल कुमार श्रीवास्तव, सोमेश त्रिपाठी समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  भू-स्वामित्व नामांतरण व लैंड यूज चेंज की प्रक्रिया होगी आसान... लागू होगी डिजिटल व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button