Lucknow City

लखनऊ : लापता युवक की हत्या… नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से सना शव

सोमवार की शाम मऊ गांव स्थित घर से निकला था, पिता ने कहा खोजबीन के दौरान मोबाइल बंद मिला, सुबह चरवाहों ने देखा शव

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 30 दिसंबर 2025:

राजधानी स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव से लापता युवक की बेरहमी से हत्या कर शव गांव के बाहर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए चरवाहों ने खाई में खून से सना शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान मऊ गांव निवासी अलमास सिद्दीकी उर्फ अज्जू 22 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अलमास सोमवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। फोन मिलाने पर उसका मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद परिवार ने तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर परिजन कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देने पहुंचे ही थे, तभी मऊ नहर के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-12-30 at 5.04.47 PM

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में युवक की निर्मम हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। मृतक के परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई समीर और एक बहन है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी मौके पर पहुंचे व फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें  चाइनीज मांझा का कहर जारी... लखनऊ में एक और हादसा, युवक की गर्दन में हुआ गंभीर घाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button