Lucknow City

स्कूली बच्चों संग पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली… ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे गूंजे

यातायात माह नवंबर 2025 के तहत मोहनलालगंज पुलिस ने नवजीवन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ एसीपी विकास कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर डी.के. सिंह ने थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया।

एमएम खान

मोहनलालगंज, (लखनऊ) 8 नवंबर 2025:

रैली में करीब 500 स्कूली बच्चों ने हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर यातायात नियमों का पालन करो सुरक्षित जीवन अपनाओ जैसे नारे लगाते हुए कस्बे और हाईवे मार्गों पर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। रैली का समापन नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। यहां सभी छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, हेल्प लाइन नंबरों, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, गेमिंग ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जानकारी दी। एसीपी विकास पांडे ने कहा इस अभियान का मकसद युवाओं में सुरक्षित यातायात, महिला सशक्तिकरण और साइबर सतर्कता की भावना विकसित करना है। जब युवा जागरूक होंगे, तो समाज अपने आप सुरक्षित हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अमेठी : एसडीएम के आवास पर तैनात होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link