Lucknow City

20 बीघे की अवैध प्लॉटिंग पर गरजा LDA का बुलडोजर… जानिए लखनऊ के किस क्षेत्र में मचा हड़कंप

अयोध्या रोड इलाके में बीबीडी क्षेत्र के जुग्गौर, हासेमऊ, सराय शेख और बड़ी देवरिया में चार अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

लखनऊ, 21 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। इस क्रम में अयोध्या रोड इलाके के बीबीडी क्षेत्र में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

lucknow-lda-illegal-plotting-bulldozer-action (2)

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्राम जुग्गौर, हासेमऊ, सराय शेख और बड़ी देवरिया में अभियान चलाया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के अनुसार बुधाना देवी, महादेव, संतोष यादव, रमावती, कामता प्रसाद, रामलखन, राम प्रसाद व अन्य द्वारा इन इलाकों में बिना स्वीकृति प्लॉटिंग का काम कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें:

एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां बसाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण पहले भी चिनहट, इंदिरानगर, गोमतीनगर, गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, मोहनलालगंज, बीकेटी, काकोरी और मड़ियांव समेत कई इलाकों में कार्रवाई कर चुका है। इन क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण ध्वस्त करने के साथ कई अवैध निर्माण सील भी किए गए हैं।

Advertisement

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति या प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से भीकहा है कि जमीन या मकान खरीदने से पहले कॉलोनी और भूखंड की वैधता की जांच जरूर करें।

ये भी पढ़ें  ईवीएम, वोट कटौती और महंगाई पर गरजे अखिलेश यादव : बोले... 80 सीटें जीतूं तब भी EVM मंजूर नहीं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link