Uttar Pradesh

यूपी में विधायक को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा चार का पार्टी से निष्कासन

लखनऊ 15 अक्टूबर 2014

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा निर्णय लेते हुए चार लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पिछली 9 अक्टूबर को जिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधायक के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में विधायक की पिटाई करने वाले अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पूर्व सभापति पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को पार्टी से निकाल दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे में यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार चारों को पार्टी से निकाल दिया गया।
लखीमपुर के विधायक योगेश वर्मा ने इंसाफ की दरकार के लिए कल यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की थी। उसके बाद देर रात यह एक्शन लिया गया।

ये भी पढ़ें  आगरा के दंपति मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: ऑनर किलिंग का मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link