National

माघ मेले में फिर धधकी आग : ब्रह्म आश्रम शिविर में कई टेंट स्वाहा, कल्पवासियों ने भागकर बचाई जान

सेक्टर-4 के लोअर मार्ग स्थित शिविर में हुआ हादसा, टेंटों में रखा कल्पवासियों का सामान जलकर राख, आग बुझाने में दमकलकर्मी झुलसे

प्रयागराज, 14 जनवरी 2026:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में लगातार दूसरे दिन बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। इस बार ब्रह्म आश्रम शिविर में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हवा के कारण आग की लपटें पास के अन्य शिविरों तक फैल गई, जिससे करीब 10 टेंट जलकर राख हो गए।

यह घटना सेक्टर-4 के लोअर मार्ग स्थित ब्रह्म आश्रम शिविर में हुई। आग इतनी भयावह थी कि ऊंची उठती लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। अचानक मची अफरा-तफरी के बीच कल्पवासियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस, संतों और प्रशासनिक अमले ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 7.54.11 PM

ये भी पढ़ें:

मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया गया ताकि आग अन्य शिविरों तक न फैल सके। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी मिलन सिंह, अमरजीत और अमृत यादव के हाथ झुलस गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-14 at 7.54.31 PM

टेंटों में रखा कल्पवासियों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह के अनुसार शिविर में जल रहे दीये से आग लगी जिसने फूस और कपड़ों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार शाम को सेक्टर-5 स्थित एक शिविर में भी आग लगी थी। इसमें 15 टेंट और 20 दुकानें जल गई थीं। तब आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  MS dhoni : 44 साल के हुए कैप्टन कूल, दोस्तों संग केक काट यूं मनाया बर्थडे – देखें Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link