Lucknow City

कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती : लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों ठप रहेगी आपूर्ति

मरम्मत कार्य के चलते लाटूश रोड, न्यू मेडिसिन मार्केट, कैसरबाग खटिकाना, कैसरबाग मछली मंडी, सब्जी मंडी, लाल मस्जिद, ओल्ड मेडिसिन मार्केट, निरालानगर और अलीगंज क्षेत्र में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

लखनऊ, 19 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में भीषण ठंड के बीच बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक तरफ लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर और रूम हीटर जैसे उपकरणों पर निर्भर हैं तो दूसरी ओर बार-बार हो रही बिजली कटौती ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है। आज एक बार फिर शहर के हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।

बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में निर्धारित समय तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अमीनाबाद न्यू पावर हाउस से जुड़े आईसीआईसीआई बैंक क्षेत्र, लाटूश रोड, न्यू मेडिसिन मार्केट, धोबी वाली गली, कैसरबाग खटिकाना, कैसरबाग मछली मंडी, सब्जी मंडी, लाल मस्जिद और ओल्ड मेडिसिन मार्केट में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

इसी तरह निरालानगर उपकेंद्र से जुड़े शंकर नगर, पानी की टंकी क्षेत्र, जामुन वाली गली, डी ग्लोबल पार्क, जेसी गेस्ट हाउस, बोगनवेलिया पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। अलीगंज के गोयल चौराहा उपकेंद्र के अंतर्गत सेक्टर पी, एम, एन और एन-2 की बिजली आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में लंबी बिजली कटौती बेहद परेशान करने वाली है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ठंड के मौसम में कटौती का समय कम किया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : कई इलाकों में आज बिजली कटौती : जानें किन क्षेत्रों में बाधित रहेगी आपूर्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link