Uttarakhand

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में टीम ने सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया, कुछ हिस्सों में अतिक्रमण के लिए संबंधित लोगों को दी गई चेतावनी

योगेंद्र मलिक

हल्द्वानी, 21 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में लंबे समय से चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। बुधवार को प्रशासन ने गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह ने किया। लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इससे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में आ रही बाधाएं दूर हुईं। हालांकि कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण शेष है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संबंधित लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे गुरुवार तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-21 at 3.31.28 PM

Advertisement

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से भी संवाद किया गया। कई व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे तय समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा देंगे ताकि किसी तरह की सख्ती की नौबत न आए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हल्द्वानी शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क का अधिकांश हिस्सा पहले ही चौड़ा किया जा चुका है लेकिन कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण कार्य रुका हुआ था। अब दोबारा अभियान चलाकर इन अवरोधों को हटाया जा रहा है, जिससे यातायात सुचारु हो सके और आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिले। प्रशासन ने साफ किया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क चौड़ीकरण का काम तय समय में पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस : 3 एडीजी, 8 डिप्टी एसपी के तबादले, 16 प्रशिक्षु पीपीएस को मिली पोस्टिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link