Lucknow CityNationalUttar Pradesh

जयंती : नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन, सीएम ने कहा…उनके विराट व्यक्तित्व का हर भारतीय पर प्रभाव

नेताजी सुभाष चौक हजरतगंज में राष्ट्रगान से शुरू हुआ कार्यक्रम, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई विशिष्ट लोगों ने किया माल्यार्पण

लखनऊ, 23 जनवरी 2026:

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि नेता जी का विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता है।

नेताजी सुभाष चौक हजरतगंज में राष्ट्रगान से शुरू हुए कार्यक्रम में सीएम योगी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा भारत का स्वाधीनता आंदोलन, वो कालखंड है जब गांधी जी के नेतृत्व में पूरा देश इस आंदोलन को नई दिशा देने में अग्रसर था। उन स्थितियों में भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में नेताजी ने इस आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.19.39 AM

ये भी पढ़ें:

भारत के अंदर और बाहर उनका एक एक शब्द भारत की आजादी का मंत्र बन गया। ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ दिल्ली चलो का उद्घोष आज भी प्रेरित करता है। ‘कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा’ आज भी सेना के दीक्षांत समारोह में सैनिक आज भी गाता है।

सीएम ने कहा भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। जब भी हम सुभाष चन्द्र बोस जी का नाम लेते हैं, हर भारतीय के मन में श्रद्धा और सम्मान के साथ ही ओज, तेज और किसी भी विपरीत से विपरीत परिस्थिति में देश विरोधी तत्वों के सामने न झुकने का एक दृढ़ संकल्प हम सबको दिखाई देता है। उनके साथ डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, प्रधान सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी व पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी माल्यार्पण किया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.19.40 AM

ये भी पढ़ें  अयोध्या : डॉ. सत्यजीत वर्मा बनाए गए मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link