Uttarakhand

कुम्भ 2027 से पहले बड़ी कवायद, ऋषिकेश बाईपास से सहारनपुर टनल तक… जानिए किन रेलवे प्रोजेक्ट्स पर शासन का है फोकस

मुख्य सचिव की बैठक में उत्तर रेलवे की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और ऋषिकेश बाईपास, टनल रेल लाइन व हर्रावाला स्टेशन विस्तार को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 23 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में उत्तर रेलवे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी कार्यों को तय समयसीमा में आगे बढ़ाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

ऋषिकेश बाईपास और टनल परियोजना पर निर्देश

ये भी पढ़ें:

ऋषिकेश-डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि के संबंध में रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ संयुक्त सर्वे कराया जाए और निरीक्षण आख्या शासन को भेजी जाए। इसके साथ ही देहरादून–मोहंड–सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे कराकर उसकी अद्यतन स्थिति जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया।

स्टेशन विस्तार और कुम्भ 2027 की तैयारी

मुख्य सचिव ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए तैयार मास्टर प्लान को शासन के साथ साझा करने और रेलवे व जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त सर्वे कर शीघ्र निरीक्षण आख्या देने के निर्देश दिए। कुम्भ मेला 2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को जिलाधिकारी हरिद्वार, एसएसपी हरिद्वार, मेलाधिकारी और राजकीय रेलवे पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया।

सुरंग सुरक्षा और कार्य प्रगति पर जोर

बैठक में हरिद्वार के पास रेलवे सुरंग की ढलान स्थिरीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव रीना जोशी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  आंखों ही आंखों में इशारा हो गया…एक दूजे के हो गए मूक बधिर सोनी व प्रिंस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link