Sitapur City

बंद घरों की करते थे रेकी… रात में देते चोरी की वारदात को अंजाम, सीतापुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके में हुई तीन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5800 रुपये नकद सहित सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं

सीतापुर, 23 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके में आदर्श नगर कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 जनवरी को सामने आए चोरीकांड की जांच में जुटी कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरियों में लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी की गई थी, जिसकी बरामदगी भी पुलिस ने कर ली है।

आनंद नगर रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आनंद नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 5800 रुपये नकद के साथ सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। बरामद सामान में मंगलसूत्र का पेंडेंट, सोने और चांदी की अंगूठियां, पायल और बिछुआ शामिल हैं। यह सभी सामान आदर्श नगर कॉलोनी में हुई तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें:

एक ही इलाके के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल गुप्ता उर्फ बबली और अरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रामकृष्णपुरी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ही शातिर किस्म के चोर हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 6.21.17 PM

तीन तारीख और ग्यारह जनवरी को हुई थी चोरी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 03 जनवरी और 11 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाया था। इनमें एक चोरी की घटना चौकी बिजवार क्षेत्र में, जबकि दो चोरी की घटनाएं चौकी नैपालापुर क्षेत्र में की गई थीं। आरोपी रात के समय बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने

चोरी की घटनाओं के दौरान आरोपियों की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है और इनके खिलाफ थाना कोतवाली देहात में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराएं बढ़ाकर विधिक कार्रवाई की गई।

अदालत में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें  Sitapur : सरेशाम महिला के झुमके लूटकर भागा था बदमाश, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link