Sitapur City

Sitapur News: गणेश पूजा के बीच मौत का कहर, रेलिंग टूटकर श्रद्धालुओं पर गिरी, एक महिला की मौत, 10 घायल

सीतापुर की पंजाबी धर्मशाला में गणेश पूजन के दौरान हुआ हादसा, तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ भरभराकर नीचे गिरी, जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

सीतापुर, 23 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर में बुधवार दोपहर गणेश पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शहर के मोहल्ला आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बारिश के चलते तिरपाल में पानी जमा हो गया। पानी का वजन बढ़ने पर तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूटकर नीचे पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से उमा कपूर (58) पत्नी शम्मी कपूर को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
sitapur-news-ganesh-pujan-railing-collapse-accident-punjabi-dharamshala (2)

जानकारी के मुताबिक पंजाबी धर्मशाला में करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थानीय लोग प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए आंगन में लगाया गया तिरपाल पानी से भरने लगा। देखते ही देखते पानी का भार इतना बढ़ गया कि तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूट गई और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरी।
sitapur-news-ganesh-pujan-railing-collapse-accident-punjabi-dharamshala (3)

हादसे में निधि पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता, आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई, बबलू वाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी, नीति मल्होत्रा पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा और उमा कपूर समेत चार-पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी, एसडीएम सदर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उमरा को लिए 4.25 लाख, डेट आई तो वीजा-टिकट गायब, लखनऊ की टूरिज्म फर्म पर FIR

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link