Sitapur City

प्रेमी के साथ जाने से नाराज था भाई, कोर्ट में बयान देकर घर लौटी बहन को बांके से काट डाला

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई वारदात, घर से प्रेमी के साथ जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती वापस लौटी थी, भाई ने कहासुनी, हाथापाई के बाद दौड़ाकर किया हमला, आरोपी वारदात के बाद फरार

सीतापुर, 1 अगस्त 2026:

सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी की उसके ही भाई ने बांके से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भाई अपनी बहन के प्रेम संबंध से नाराज था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मृतका ने घर आने से पहले कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए थे। खुद को महफूज मान रही किशोरी को उसके ही घर मे मार डाला गया।

9 दिन पहले प्रेमी के साथ गई थी घर से

बजेहरा गांव में रहने वाली सुमित्रा 22 जुलाई को अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। बाद में किशोरी न्यायालय में पेश हुई। बयान दर्ज हुए व अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस अपने घर आ गई थी। इसके बाद से परिवार में तनाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें:

सुबह कहासुनी के बाद किया हमला

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर सुमित्रा और उसके भाई कोमल के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई हुई तो बहन घर से बाहर की ओर भागी। इसी बीच घर के बाहर ही गुस्से में तमतमाए भाई कोमल ने बांके से बहन पर कई वार कर दिए। गंभीर जख्मों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

Brother Chops Sister to Death with Cleaver After Her Court Statement for Lover (1)

गांव में जुटी भीड़, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर के बाहर हुजूम जमा हो गया। रामपुर मथुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपी की तलाश में दबिश

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें  Fraud : 2 करोड़ की मंजूरी, 7 करोड़ का Loan, सहकारी बैंक के पूर्व एमडी समेत छह पर FIR

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link